शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड (Cadila Healthcare Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में  8% की गिरावट आयी है।
इस दौरान यह घट कर 95 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 103 करोड़ रुपये रहा था। 
हालाँकि, जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 25% बढ़ कर 1548 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1236 करोड़ रुपये रहा था।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 859 रुपये तक नीचे आ गया। दोपहर 1:26 बजे 2.57% की कमजोरी के साथ यह 863.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख