शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के मुनाफे में शानदार वृद्धि

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (Reliance Capital Ltd) का मुनाफा लगभग बारह गुना बढ़ा है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 401 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 33 करोड़ रुपये रहा था। 
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 56% बढ़ कर 2431 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1556 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 2 बजे 4.26% की बढ़त के साथ यह 411.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!