शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलैंट फु़डवर्क्स (Jubal Foodworks) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में जुबिलैंट फु़डवर्क्स लिमिटेड (Jubal Foodworks Ltd) के मुनाफे में 33% की बढ़ोतरी हुई है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 32 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि की यह 24 करोड़ रुपये रहा था।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 43% बढ़ कर 342 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 240 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 2.64% की बढ़त के साथ यह 1316 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!