शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएमडीसी (NMDC) का मुनाफा, आय घटी

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में एनएमडीसी लिमिटेड (NMDC Ltd) का मुनाफा घट कर 168 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 196 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 14% की गिरावट आयी है।

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 15% घट कर 261 करोड़ रुपये रह गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 306 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी के नतीजों की खबर आज बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए बाजार पर इस खबर की प्रतिक्रिया का असर कल बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बीएसई में आज कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 2.07% की कमजोरी के साथ यह 182.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2012)


 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!