शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के मुनाफे में इजाफा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 2075 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 1877 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 10.5% की बढोतरी है। जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की आमदनी भी 20% बढ़ कर 43,403 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 36,198 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी ने नतीजे बुधवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद पेश किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया गुरुवार को कंपनी के शेयर भाव पर देखने को मिलेगी। हालाँकि शेयर बाजार में बुधवार को कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 0.90% की बढ़त के साथ यह 269.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख