शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) का मुनाफा घटा, बिक्री बढ़ी

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में सन फार्मास्युटिकल लिमिटेड (Sun Pharmaceutical Ltd) के मुनाफे में 47% गिरावट आयी है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 320 करोड़ रुपये रह गयी है। पिछले साल की समान अवधि में यह 598 करोड़ रुपये था।
हालाँकि, जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 40% बढ़ कर 2664 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 1897 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी की बिक्री भी 40% बढ़ कर 2657 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल यह 1895 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 690.10 रुपये तक नीचे आ गया। दोपहर 2:39 बजे 0.18% की कमजोरी के साथ यह 700.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2012)

 



कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!