शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) का मुनाफा 32% घटा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC Ltd) का मुनाफा घट कर 5897 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 8642 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 32% की गिरावट आयी है।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 12% भी घट कर 19885 करोड़ रुपये रह गयी है। जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 22699 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री भी 12% घट कर 19788 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 22616 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने नतीजे गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद पेश किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव पर देखने को मिलेगी। हालाँकि शेयर बाजार में गुरुवार को कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 0.53% की कमजोरी के साथ यह 265.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख