शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) का मुनाफा मामूली बढ़ा

कारोबारी साल 2012 की दूसरी तिमाही में कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) के मुनाफे में 1% वृद्धि हुई है।

इस दौरान बैंक का मुनाफा बढ़ कर 406 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 401 करोड़ रुपये रहा था।

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में बैंक की कुल आमदनी 17% बढ़ कर 4070 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 3480 करोड़ रुपये रही थी।

बीएसई में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बैंक का शेयर भाव 397.70 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 1:22 बजे 0.57% के नुकसान के साथ यह 401.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!