शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे से घाटे में आयी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy)

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy Ltd) को 808 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है।
पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 48 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय में 12% की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनी की आमदनी बढ़ कर 5759 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 5131 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी ने नतीजे शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद पेश किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार को ही कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। कल के कारोबार में बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा था। 0.64% के नुकसान के साथ यह 15.50 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख