शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनाफे में आयी एचपीसीएल (HPCL)

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Ltd) को 2327 करोड़ का मुनाफा हुआ है।
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 3364 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा था।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 33% बढ़ कर 49130 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 37078 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी की कुल बिक्री में भी 31% की वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी की बिक्री 48,464 करोड़ रुपये रही है। जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 37,030 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
कंपनी ने नतीजे शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद पेश किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार को ही कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। कल के कारोबार में बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा था। 1.78% के नुकसान के साथ यह 301.45 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!