
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड (Jain Irrigation Systems Ltd) का मुनाफा दोगुना हो गया है।
इस दौरान कंनपी का मुनाफा बढ़ कर 36 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 12 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 200% की वृद्धि हुई है।
हालाँकि, जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी में गिरावट आयी है। इस दौरान कंपनी की आय 20% घट कर 617 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 771 करोड़ रुपये हो गयी थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 10:51 बजे 1.93% की बढ़त के साथ यह 36.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2012)


