शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भूषण स्टील (Bhushan Steel) के मुनाफे में मामूली गिरावट

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में भूषण स्टील लिमिटेड (Bhushan Steel Ltd) का मुनाफा 3% घट कर 201 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान तिमाही में यह 207 करोड़ रुपये रहा था। 
हालाँकि जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय में 4% का इजाफा हुआ है। इस दौरान कंपनी की आमदनी बढ़ कर 2558 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 2469 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी ने नतीजे सोमवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद पेश किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया गुरुवार को कंपनी के शेयर भाव पर देखने को मिलेगी। हालाँकि शेयर बाजार में सोमवार को कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 0.03% की मामूली बढ़त के साथ यह 491.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!