शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) का घाटा बढ़ कर 179 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में जीएमआर इन्फ्रा लिमिटेड (GMR Infra Ltd) का कंसोलिडेटेड घाटा लगभग तिगुना बढ़ गया है।
इस दौरान कंपनी को 179 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जो कि गत वर्ष की समान तिमाही में 63 करोड़ रुपये रहा था। 
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़ कर 2399 करोड़ रुपये रही है, जबकि  पिछले  साल की इसी अवधि में यह 2026 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 0.49% की बढ़त के साथ यह 20.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!