शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) का मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में डीएलएफ लिमिटेड (DLF Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 63% की गिरावट आयी है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 139 करोड़ रुपये रहा है। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 372 करोड़ रुपये रहा था। 
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी में भी 19% की गिरावट आयी है। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी घट कर 2040 करोड़ रुपये रह गयी है। जो कि गत वर्ष की इसी अवधि में 2532 करोड़ रुपये रही थी। 
मंगलवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 1.65% के नुकसान के साथ यह 202.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!