शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैकनली भारत (McNally Bharat) को ठेके

मैकनली भारत इंजीनियरिंग लिमिटेड (McNally Bharat Engineering Ltd) को दो ठेके मिले हैं। 
ये ठेके 90.88 करोड़ रुपये के हैं।  जिसके तहत कंपनी को बैकवर्ड रीजन ग्रांट फंड के तहत पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में शैक्षणिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का काम सौंपा गया है। 
कंपनी की यह खबर बुधवार को आयी है। इसलिए कंपनी के शेयर भाव पर इसका असर कल गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। मंगलवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 0.68% की बढ़त के साथ यह 103.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!