शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोकहार्ट (Wockhardt) के मुनाफे में शानदार वृ्द्धि

 

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में वोकहार्ट लिमिटेड (Wockhardt Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 454 करोड़ रुपये हो गया है।
जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 128 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 2.5 गुना बढ़ गया है।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय और बिक्री भी 29% बढ़ कर 1347 करोड़ रुपये हो गयी है, पिछले साल की समान अवधि में यह 1046 करोड़ रुपये रहा था।
नतीजों की खबर के बाद से वोकहार्ट (Wockhardt) के शेयर में तेजी का रुख है। 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1784.90 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। बीएसई में सुबह 11:41 बजे कंपनी का शेयर 4.11% की बढ़त के साथ 1769.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2012)

 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!