शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री में इजाफा

पूरे विश्व बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की मासिक बिक्री अक्टूबर 2012 में 6% बढ़ कर 1,00,660 गाड़ियों की रही है।
इस बिक्री में जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की गाड़ियाँ भी शामिल हैं। 
इस कारोबारी साल के अब तक के 7 महीनों की, यानी अप्रैल 2012 से अक्टूबर 2012 तक की बिक्री देखें, तो बिक्री की कुल संख्या 6,79,051 रही है, जो पिछले कारोबारी साल के इन्हीं 7 महीनों से 7% ज्यादा है। 
कारोबारी गाड़ियों की बिक्री में 19% की बढ़ोतरी दिखी है। इसकी वैश्विक बिक्री में कारोबारी वाहनों की संख्या 51,396 रही।
अक्टूबर 2012 में सभी यात्री वाहनों को मिला कर कुल 49,264 गाड़ियाँ बिकीं। पिछले साल अक्टूबर की तुलना में यह 5% कम है। टाटा यात्री वाहनों की बिक्री अक्टूबर 2012 में 21,367 रही। इसमें सालाना आधार पर 17% की गिरावट दर्ज की है। जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक बिक्री 7% चढ़ कर 27,897 गाड़ियों की रही।
शेयर बाजार में टाटा मोटर्स के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 270 रुपये तक गिर गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में यह 1.86% की कमजोरी के साथ 272.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!