शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 194 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।
आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक की बढ़त में इजाफा हुआ। फिर कारोबार के मध्य में यह सूचकांक हरे निशान पर एक सीमित दायरे में रहा। आखिरकार यह सूचकांक 194 अंकों यानी 2.20% की मजबूती के साथ 9,024 पर बंद हुआ। हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) को 0.24% का फायदा हुआ। दूसरी ओर, चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) को 0.77% का घाटा सहना पड़ा।  दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) में 0.53% और ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.19% की गिरावट रही। सिंगापुर (Singapore) का स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.01% मामूली गिरावट के साथ सपाट रहा। इंडोनेशिया (Indonesia) का जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) आज बंद रहा।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में गिरावट का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.45%, फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.24% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.48% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख