शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) ने इन्पेक्स (Inpex) से मिलाया हाथ

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC)  ने जापान की सबसे बड़ी तेल और गैस कंपनी इन्पेक्स कॉर्पोरेशन (Inpex Corporation) के साथ एक करार किया है। 
यह करार कृष्णा-गोदावरी बेसिन के डीडब्लूएन-2004/6 ब्लॉक में हाइड्रोकार्बन के अन्वेषण के लिए किया गया है। ब्लॉक में इन्पेक्स की 26% की हिस्सेदारी है। जबकि 34% की हिस्सेदारी के साथ ओएनजीसी के पास ब्लॉक का संचालन अधिकार है। 
वहीं, गेल इंडिया (Gail India), गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Gujarat State Petroleum Corporation), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Hindustan Petroleum Corporation) और ऑयल इंडिया (Oil India)  की भी ब्लॉक में 10% की भागीदारी है।
शुक्रवार को बीएसई में कंपनी ओएनजीसी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 0.77% की बढ़त के साथ यह 255.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!