शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's) ने बाजार में उतारी दवा

डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड (Dr Reddy's Laboratories Ltd) ने अमेरिकी बाजार में अपनी नयी दवा उतारी है।
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) द्वारा इस दवा को मंजूरी मिल चुकी है।
कंपनी ने सिडेनैफिल (Sidenafill) गोलियों को अमेरिकी बाजार में पेश किया है। ये रिवेशियो (Revatio) की जेनेरिक दवा हैं। सिडेनैफिल की 20 एमजी गोलियाँ 90 काउंट बोतल के साइज में उपलब्ध हैं। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 11: 08 बजे 0.22% के नुकसान के साथ यह 1,753.50 रुपये पर  है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!