शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पैनेशिया बायोटेक (Panacea Biotec) ने क्रेमर्स अर्बन (kremers Urban) से मिलाया हाथ

पैनेशिया बायोटेक लिमिटेड (Panacea Biotec Ltd) ने क्रेमर्स अर्बन इंक (kremers Urban Inc) कंपनी के साथ एक समझौता किया है। 
इस समझौते के तहत कंपनी क्रेमर्स के साथ मिल कर टैक्रोलिमस (Tacrolimus Capsules) गोलियों को अमेरिकी बाजार में उतारेगी। करार के बाद अमेरिका के दवा उद्योग में कंपनी का कुल बाजार 4 अरब डॉलर का होगा।
इस उत्पाद के लिए पैनेसिया बायोटेक को अमेरिकी खाद्य औषधि एवं प्रशासन से मंजूरी मिल चुकी है। टैक्रोलिमस गोलियों का इस्तेमाल अंग प्रत्योरोपण रोगियों के संक्रमण निदान में सहायक है।
गौरतलब है कि क्रेमर्स यूसीबी समूह (UCB Group) की सब्सीडियरी कंपनी है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 1.98% की बढ़त के साथ यह 108.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!