शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्सार शिपिंग (Essar Shipping) के बेड़े में दो नये पोत शामिल

एस्सार समूह (Essar Group) की कंपनी एस्सार शिपिंग लिमिटेड (Essar Shipping Ltd) ने अपने कारोबार के विस्तार के तहत नये जहाज शामिल किये हैं।

कंपनी ने अपने जहाजी बेड़े में दो नये पोतों को जगह दी हैं। एमवी किशोर (MV Kishore) और एमवी अशोक (MV Ashok) नाम के इन जहाजों की लंबाई 253 मीटर और चौड़ाई 43 मीटर है। इनकी माल वहन क्षमता 105000 डीडब्लूटी है। जहाजी बेड़े में इन नये पोतों को कारोबार के विस्तार कार्यक्रम के तहत शामिल किया गया है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:18 बजे 0.19% के नुकसान के साथ यह 26.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!