शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरकार हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) में हिस्सेदारी बेचेगी

शुक्रवार को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper Ltd) में 4% हिस्सेदारी की बिक्री की जायेगी।
सरकार कल कंपनी में अपनी 4% की हिस्सेदारी को शेयरों की नीलामी के जरिये बेचेगी। यह बिक्री दो चरणों में की जायेगी।
गौरतलब है कि कैबिनेट ने सितंबर 2012 में हिन्दुस्तान कॉपर में 9.5% की हिस्सेदारी को बेचने की मंजूरी दे दी थी। सरकार की कंपनी में कुल 99.59% हिस्सेदारी है। 
यह बिक्री सरकार के विनिवेश लक्ष्य हासिल करने की दिशा में एक कदम है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश से 30,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 1:52 बजे 14.01% की बढ़त के साथ यह 272.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!