शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएलएंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) के घाटे में कमी

कारोबारी  साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में आईएलएंडएफएस इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (IL&FS Engineering and Construction Company Ltd) के घाटे में गिरावट आयी है।
इस दौरान कंपनी का घाटा घट कर 16 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 38 करोड़ रुपये रहा था।
हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय 9% बढ़ कर 266 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 244 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 12:28 बजे 0.17% की बढ़त के साथ यह 57.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!