शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कजाकिस्तान तेल-क्षेत्र में ओएनजीसी (ONGC) खरीदेगी हिस्सेदारी

ओएनजीसी (ONGC) की सब्सीडियरी कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ONGC Videsh Ltd) ने कोनॉको फिलिप्स (Conoco Philips) के साथ एक करार किया है।
इस करार के तहत ओवीएल ने कजाकिस्तान (Kazakhstan) के कशागन तेल क्षेत्र में कंपनी की 8.40% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। यह अधिग्रहण लगभग 5 अरब डॉलर का होगा। 
गौरतलब है कि इस अधिग्रहण से ओवीएल कजाकिस्तान के सबसे बड़े तेल क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इस परियोजना के पहले चरण में वार्षिक उत्पादन 1.6एमएमटी रहने का अनुमान है। परियोजना के दूसरे और तीसरे चरण के बाद कंपनी के शेयरों में बढ़ोतरी होगी।
हालाँकि, कशागन तेल क्षेत्र में हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओवीएल को कजाकिस्तान और भारत सरकार से मंजूरी लेनी होगी। कशागन तेल-क्षेत्र में इटली की एनी, रॉयल डच शेल, फ्रांस की टोटल, एक्सॉन मोबिल और काजमनी गैस 16.81% की हिस्सेदारी है, जबकि कोनॉको फिलिप्स की 8.40% और पीआई और इन्पेक्स 7.56% की हिस्सेदार हैं।  
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:15 बजे 0.08% के नुकसान के साथ यह 249.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख