शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्कॉर्ट्स (Escorts) के मुनाफे में शानदार बढ़ोतरी

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में एस्कॉर्ट्स लिमिटेड (Escorts Ltd) के मुनाफे में 137.5% की वृद्धि हुई है। 

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 19 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 8 करोड़ रुपये ही रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी भी 7% बढ़ कर 823 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 769 करोड़ रुपये रही थी। 

कंपनी के नतीजों की खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का असर कंपनी के शेयर भाव पर गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही पता चलेगा। हालाँकि मंगलवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 0.72% की बढ़त के साथ 62.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2012) 


 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख