शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आर पावर (R Power) के कोयला ब्लॉक को मंजूरी

रिलायंस पावर लिमिटेड (Reliance Power Ltd) के छत्रसाल कोयला ब्लॉक (Chhatrasal Coal Block) को पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी मिल गयी है।
मध्य प्रदेश स्थित छत्रसाल कोयला ब्लॉक के पहले चरण को हरी झंडी मिली है। 
छत्रसाल कोयला ब्लॉक रिलायंस पावर के सासन अल्ट्रा मेगा पावर परियोजना से संबंधित है। गौरतलब है कि कंपनी को 2006 में अपनी सासन पावर परियोजना के लिए तीन ब्लॉक आबंटित किये गये थे। कंपनी की दो निजी कोयला खदानों मोहर और मोहर अमलोहरी में  उत्पादन शुरू हो गया है, जबकि सासन परियोजना की पहली इकाई की कमिशनिंग जनवरी से शुरू हो जायेगी। 
मंगलवार को बीएसई में  कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 3.53% की बढ़त के साथ यह 95.25 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख