शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनिकेम लैब (Unichem Lab) की दवा को मिली स्वीकृति

यूनिकेम लेबोरेटरीज लिमिटेड (Unichem Laboratories Ltd) की एक दवा को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की ओर से मंजूरी मिली है।

इस मंजूरी मिलने के बाद कंपनी की टीजानिडाइन (Tizanidine) गोलियों की 2एमजी और 4एमजी के एएनडीए (ANDA) गोलियाँ जल्द ही अमेरिकी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह जैनफ्लेक्स (Zanaflex) की जेनेरिक दवा है। जिसका इस्तेमाल माँसपेशियों में ऐंठन और दिमाग व रीढ़ की हड्डियों में चोट के इलाज में किया जाता है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 186.75 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 1 बजे 3.14% की बढ़त के साथ यह 185.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख