शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलएंडटी (L&T) को 1178 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Ltd) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नये ठेके मिले हैं।
ये ठेके 1178 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी के निर्माण विभाग को 595 करोड़ रुपये का ठेका यूएई (UAE) से मिला है। इसके तहत कंपनी को यूएई में अस्पताल की इमारत के निर्माण के साथ साथ अन्य निर्माण कार्यों का जिम्मा सौंपा गया है। 
वहीं, कंपनी को राजस्थान की सौर पीवी परियोजना के निर्माण के लिए 280 करोड़ रुपये का ईपीसी ठेका मिला है।
एलएंडटी कंस्ट्रक्शन को 303 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ठेके भी मिले हैं। इसके अंतर्गत एयरपोर्टों, फैक्ट्रियों, पावर ट्रांसमिशन और वितरण संबंधी परियोजनाओं पर काम करना है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 1:55 बजे 2.29% की बढ़त के साथ यह 1,656.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!