शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

थर्मेक्स (Thermax) को 503 करोड़ रुपये का ठेका

थर्मेक्स लिमिटेड (Thermax Ltd) को एक नया ठेका मिला है। 
यह ठेका 503 करोड़ रुपये का है। कंपनी को यह ठेका भारत की एक अग्रणी कंपनी से मिला है। जिसके तहत कंपनी को स्टील परियोजना के तहत पावर संयंत्र की स्थापना करनी है। 
इस परियोजना के लिए टर्नकी आधार पर निर्माण, इंजीनियरिंग, डिजाइनिंग और कमिशनिंग भी की जायेगी। परियोजना के लिए 160 टन प्रति घंटा की क्षमता से बॉयलरों और टर्बाइनों की आपूर्ति करेगा।
कंपनी की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए कंपनी के शेयरों पर इस खबर का असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 0.14% के नुकसान के साथ यह 590.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!