शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीवीआर (PVR) ने किया सिनेमैक्स इंडिया (Cinemax India) का अधिग्रहण

पीवीआर लिमिटेड (PVR Ltd) ने सिनेमैक्स इंडिया लिमिटेड (Cinemax India Ltd) कंपनी के साथ एक करार किया है। 
इस करार के तहत पीवीआर ने सिनेमैक्स इंडिया के 69.27% हिस्सेदारी खरीदी है। यह अधिग्रहण पीवीआर की सब्सीडियरी कंपनी सिने हॉस्पिटेलिटी प्रा लि (Cine Hospitality Pvt Ltd) के द्वारा किया गया है।
अधिग्रहण सिनेमैक्स के 203.65 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 395 करोड़ रुपये में किया गया है। इस सौदे के बाद पीवीआर देश का सबसे बड़ा मल्टीप्लेक्स संचालक बन जायेगा।
शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 306.50 रुपये तक ऊपर चला गया था। 18.11% की बढ़त के साथ यह 301.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!