शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की बिक्री 18% बढ़ी

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Ltd) ने नवंबर 2012 में 48,143 वाहन बेचें हैं।

इस तरह इस महीने कंपनी की बिक्री में 18% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 40,722 वाहन बेचें थे। 
घरेलू बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गत वर्ष 38,159 वाहनों के मुकाबले 46,755 वाहन बेचें। कंपनी की घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 23% बढ़ी है। कंपनी की यात्री वाहनों की बिक्री 38% बढ़कर 24,604 हो गयी। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने 17,813 यात्री वाहन बेचे थे। हालाँकि, नवंबर माह के निर्यात में गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 1,388 वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले साल नवंबर के 2,563 के मुकाबले 46% कम है। 
कंपनी की बिक्री की खबर शनिवार को आयी है। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार को कंपनी के शेयर भाव पर देखने को मिलेगी। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 1.24% की बढ़त के साथ यह 944.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2012) 

 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!