शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की बिक्री मामूली घटी

भारत की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी लि. (TVS Motor Company Ltd) की नवंबर माह की कुल बिक्री में 2% की गिरावट आयी है।
कंपनी ने नवंबर 2012 में 1,71,837 दोपहिया वाहन बेचें हैं जबकि पिछले साल नवंबर 2011 में कंपनी ने 1,75,535 वाहन बेचें थे। कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी 4% की गिरावट आयी है। पिछले साल नवंबर में 1,72,829 की तुलना में इस साल कंपनी ने 1,66,783 वाहन बेचें हैं। इस साल सितंबर में स्कूटर की बिक्री 15% की गिरावट के साथ 37,470 पर रही है जबकि नवंबर 2011 में 44,301 स्कूटर बेचें गये। 
मोटकसाइकिल की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। नवंबर 2012 में मोटरसाइकिल की बिक्री 5% बढ़ कर 65,494 पर रही है। वहीं पिछले साल यह 62,608 रही थी।
कंपनी के कुल निर्यात में 17% की गिरावट आयी है और यह घट कर 20,080 रह गया है वहीं पिछले साल इसी दौरान यह 24,271 दर्ज हुआ था।
कंपनी के नतीजों की खबर शनिवार को आयी है। इस खबर का असर कंपनी के शेयर भाव पर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 1.04% की बढ़त के साथ यह 38.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!