शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलैंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) : नोएडा (Noida) में डंकिन डोनट्स (Dunkin' Donuts) का आउटलेट खुला

जुबिलैंट फूडवर्क्स लिमिटेड (Jubilant Foodworks Ltd) के साथ संयुक्त उपक्रम में अमेरिकी फूड रिटेल दिग्गज डंकिन डोनट्स (Dunkin’ Donuts) ने नोएडा में रेस्टोरेंट खोला है।

नोएडा में डंकिन का यह पहला आउटलेट है। जिसे नोएडा के ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल (Great India Place Mall) में खोला गया है। डंकिन का भारत में यह सातँवा आउटलेट है। दिल्ली-एनसीआर में ग्राहकों के बेहतरीन प्रतिक्रिया के बाद ही इसे नोएडा में खोलने का फैसला किया गया है।
डंकिन के अन्य रेस्टोरेंट की तरह ही यह आउटलेट भी ग्राहकों को किफायती दामों पर उत्पादों को उपलब्ध करायेगा। जिसमें लजीज सैंडविच के साथ-साथ 24 किस्म के डोन्ट्स, बेगल, फ्रेंच रोल्स के अलावा स्मूदीज भी परोसे जायेंगे। पेय पदार्थों में फलों का जूस, कॉफी, चाय, मिल्कशेक और एस्प्रेसो उपलब्ध होंगे। 
गौरतलब है कि भारतीय बाजार में प्रवेश के लिए डंकिन डोनट्स ने जुबिलैंट फूडवर्क्स के साथ करार किया था।
बीएसई में कंपनी  के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:16 बजे 0.69% के नुकसान के साथ यह 1,262.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2012)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख