शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रीराम ईपीसी (Shriram EPC) को ठेका

श्रीराम ईपीसी लिमिटेड (Shriram EPC Ltd)  को ईराक (Iraq) से एक ठेका प्राप्त हुआ है।

यह ठेका 230 मिलियन डॉलर का है। ईराक और मोकुल समूह की कंपनियों के संयुक्त उपक्रम के तहत कंपनी को ईराक के बसरा क्षेत्र में स्वास्थ्य परियोजना के लिए पाइपलाईनों को बिछाने और आपूर्ति संबंधी जिम्मा सौंपा गया है। 

इस ठेके के तहत कंपनी को लगभग 240 किलोमीटर तक सीवर पाइपलाईनों, 160 किलोमीटर तक स्टॉर्म पाइपलाइनों और 8 किलोमीटर तक ट्रंक सीवर पाइपलाईनों को बिछाने का काम दिया गया है। इस काम को तीन वर्षों के भीतर पूरा किया जाना है।

बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 10:39 बजे 0.88% के नुकसान के साथ यह 79 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख