शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) : केएसएचआईपी (KSHIP) परियोजना के लिए सबसे कम बोली लगाई

अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड (Ashoka Buildcon Ltd) ने कर्नाटक राजमार्ग परियोजना के लिए सबसे कम बोली लगाई है।

कर्नाटक स्टेट हाईवेज इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट-2 (Karnataka State Highways Improvement Project-2) के लिए अशोक बिल्डकॉन ने 51% की बोली लगाई है। इसके बाद जीवीआर इन्फ्रा लिमिटेड (GVR Infra Ltd) ने 49% की बोली लगाई है।

इस परियोजना के तहत राज्य में मुधोल से महाराष्ट्र बॉर्डर तक लगभग 107.937 किलोमीटर लंबे राज्य मार्ग के निर्माण, डिजाइनिंग, फाइनेंस, संचालन, देख-रेख और ट्रांसफर का काम करना है।  इस परियोजना की लागत 317.60 करोड़ रुपये है।

बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:18 बजे 1.06% के नुकसान के साथ यह 210 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2012) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!