शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Induslnd Bank) ने जुटाये 2000 करोड़ रुपये

इंडसइंड बैंक (Induslnd Bank) ने क्वालिफाइड इन्स्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिये रकम जुटायी है।
यह रकम 2000 करोड़ रुपये है। बैंक ने 5.21 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए न्यूनतम राशि 375.05 रुपये प्रति शेयर तय की थी। बैंक का क्यूआईपी इश्यू 26 नवंबर 2012 को शेयर बाजार में खुला था।
शेयर बाजार में इंडसइंड बैंक के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में बैंक का शेयर ऊपर की ओर 421.85 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी और यह बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। बीएसई में यह 1.27% की गिरावट के साथ 411.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!