शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : सायरस पी मिस्त्री (Cyrus P Mistry) चेयरमैन नियुक्त

टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors Ltd) ने सायरस पी मिस्त्री (Cyrus P Mistry) को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है।
कंपनी के बोर्ड के निदेशकों ने आज यह ऐलान किया। सायरस पी मिस्त्री दिसंबर 2012 के अंत में यह पदभार सँभलेंगे। 28 दिसंबर 2012 को वर्तमान चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) सेवानिवृत हो रहे हैं।
नवंबर 2011 में टाटा संस ने अपने अध्यक्ष रतन टाटा (Ratan Tata) के उत्तराधिकारी को तलाश लिया था। टाटा संस ने सायरस पी मिस्त्री (Cyrus P Mistry) को रतन टाटा का उत्तराधिकारी घोषित किया था। 42 वर्षीय सायरस पी मिस्त्री पलोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) के बेटे हैं। पलोनजी मिस्त्री, सायरस पी मिस्त्री के पास टाटा संस की 16.5% की हिस्सेदारी है।
शेयर बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 290.25 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 10.95 रुपये यानी 3.96% की तेजी के साथ 287.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"