शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा संस (Tata Sons) : सायरस पी मिस्त्री (Cyrus P Mistry) चेयरमैन नियुक्त

टाटा संस (Tata Sons) ने सायरस पी मिस्त्री (Cyrus P Mistry) को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है।
टाटा संस के बोर्ड के निदेशकों ने आज यह ऐलान किया। सायरस पी मिस्त्री दिसंबर 2012 के अंत में यह पदभार सँभलेंगे। 28 दिसंबर 2012 को वर्तमान चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) सेवानिवृत हो रहे हैं। हालाँकि रतन टाटा चेयरमैन एमिरेटस बने रहेंगे।
नवंबर 2011 में टाटा संस ने अपने अध्यक्ष रतन टाटा (Ratan Tata) के उत्तराधिकारी को तलाश लिया था। टाटा संस ने सायरस पी मिस्त्री (Cyrus P Mistry) को रतन टाटा का उत्तराधिकारी घोषित किया था। 42 वर्षीय सायरस पी मिस्त्री पलोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) के बेटे हैं। पलोनजी मिस्त्री, सायरस पी मिस्त्री के पास टाटा संस की 16.5% की हिस्सेदारी है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!