शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) ने बेचा अमनरिजॉर्ट्स (Amanresorts)

रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड (DLF Ltd) ने अमनरिजॉर्ट्स (Amanresorts) में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।

डीएलएफ की सब्सीडियरी कंपनी डीएलएफ ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड (DLF Global Hospitality Ltd) ने हॉस्पिटैलिटी प्रॉपर्टी फाउंडर एड्रियन जेका (Adrian Zecha) के साथ एक करार किया है।

इसके तहत कंपनी अपनी होटल श्रृखंला अमनरिजॉर्ट्स को बेचेगी। हालाँकि कंपनी ने यह साफ किया है कि इस बिकवाली में कंपनी की दिल्ली स्थित प्रॉपर्टी को शामिल नहीं किया जायेगा।

इस सौदे के फरवरी 2013 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह सौदा करीब 30 करोड़ डॉलर में होगा।

बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 228.50 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। सुबह 11: 35 बजे 1.19% की बढ़त के साथ यह 226.20  रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2012)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!