शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने फॉरेस्ट लैब (Forest Lab) से मिलाया हाथ

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Glenmark Pharmaceuticals Ltd) ने फॉरेस्ट लेबोरेटरीज इंक (Forest Laboratoreis Inc) के साथ एक समझौता किया है।

यह समझौता वैश्विक स्तर पर नोवेल एमपीजीईएस-1 (Novel MPGES-1) डेवलप करने के लिए किया गया है। गौरतलब है कि नोवेल एमपीजीईएस-1 का इस्तेमाल क्रोनिक इंफ्लेमटरी संबंधी दर्द के इलाज में किया जाता है।

इस समझौते के तहत फॉरेस्ट, ग्लेनमार्क कंपनी को 6 मिलियन डॉलर का भुगतान करेगा और अगले चरण में अतिरिक्त 3 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जायेगा।

यह करार ग्लेनमार्क की सब्सीडियरी कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स एस.ए (GPSA) द्वारा किया गया है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 524.40 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 1 बजे 4.97% की बढ़त के साथ यह 524 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2012) 
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!