शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीसी (HCC) के संयुक्त उपक्रम (JV) को ठेका

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (Hindustan Construction Company) के  संयुक्त उपक्रम (JV) को एक ठेका मिला है।
कॉस्टल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Coastal Projects Ltd) के साथ कंपनी के संयुक्त उपक्रम को उत्तर-पूर्वी फ्रंटियर रेलवे (Northeast Frontier Railway) से ठेका हासिल हुआ है।
 यह ठेका कुल 230.98 करोड़ रुपये का है। कंपनी को इंफाल में रेलवे सुरंग बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। जिसके तहत लगभग 4.9 किलोमीटर लंबी सिंगल लाईन गॉज सुरंग का निर्माण किया जायेगा। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 18.45 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 1:35 बजे 2.52% की बढ़त के साथ यह 18.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2012)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!