शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआईएफसीएल (IIFCL) का कर मुक्त बॉन्ड खुलेगा 26 दिसंबर को

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (India Infrastructure Finance Company Ltd) का बॉन्ड जल्द ही बाजार में आने वाला है।
शेयर बाजार में कंपनी का बॉन्ड 26 दिसंबर 2012 से 11 जनवरी 2013 तक खुला रहेगा।
निवेशकों को 5,000 रुपये की न्यूनतम राशि का आवेदन करना होगा। इसकी मूल कीमत 1,000 रुपये प्रति बॉन्ड है। कंपनी के कर मुक्त बॉन्ड 10, 15 और 20 वर्ष के लिए जारी किये जायेंगे। 10 वर्ष की अवधि के निवेशकों को कंपनी 7.19% ब्याज देगी। वहीं 15 वर्ष की अवधि वाले बॉन्ड में 7.36% ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 20 साल के बॉन्ड में कंपनी 7.40% का ब्याज दे रही है। 
कंपनी की कर मुक्त बॉन्ड के जरिये 9215 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी इस रकम का उपयोग पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि क्षेत्रों में लंबी अवधि वाले सार्वजनिक नीति भागीदारी (पीपीपी) परियोजनाओं के लिए करेगी। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!