शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

होटल लीला वेंचर (Hotel Leela Venture) : संपत्ति की बिक्री संबंधी करार से इंकार

होटल लीला वेंचर लिमिटेड (Hotel Leela Venture Ltd) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लि (Reliance Industries Ltd) द्वारा लीला बिजनेस पार्क (Leela Business Park) को खरीदे जाने संबंधी खबरों का खंडन किया है।

लीला वेंचर के मुताबिक कंपनी ने अपनी संपत्ति की बिक्री के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज या किसी अन्य कंपनी के साथ कोई करार नहीं किया है। हालाँकि कंपनी के पास बिक्री संबंधी प्रस्ताव आ रहे हैं लेकिन अभी तक कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक ऐसी खबरें आ रही थी कि रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने 4जी परियोजना के संचालन के लिए लीला बिजनेस पार्क को खरीदना चाहती है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 1:10 बजे 3.58% की बढ़त के साथ यह 30.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2012)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!