शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिपावाव डिफेंस (Pipavav Defence) को 400 करोड़ रुपये का ठेका

पिपावाव डिफेंस एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग कंपनी (Pipavav Defence and Offshore Engineering Company) को ओएनजीसी (ONGC) की ओर से एक ठेका प्राप्त हुआ है।

यह ठेका लगभग 400 करोड़ रुपये का है।
गौरतलब है कि कंपनी को ओएनजीसी के सबसे महत्वपूर्ण तेल रिग ‘सागर लक्ष्मी’(Sagar Laxmi) की मरम्मत और देखरेख के लिए यह दिया गया है। कंपनी को ओएनजीसी की ओर से मिला यह पहला ठेका है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 1:30 बजे 0.33% की बढ़त के साथ यह 90.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!