शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमएंडएम (M&M) की दिसंबर महीने की बिक्री मामूली बढ़ी

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Ltd) ने दिसंबर 2012 में 45,297 वाहन बेचें हैं।
इस तरह इस महीने कंपनी की बिक्री में 6% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 42,761 वाहन बेचें थे। 
घरेलू बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गत वर्ष 39,891 वाहनों के मुकाबले 42,307 वाहन बेचें। कंपनी की घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 6% बढ़ी है।
कंपनी की यात्री वाहनों की बिक्री 18% बढ़कर 22,761 हो गयी। पिछले साल दिसंबर में कंपनी ने 19,341 यात्री वाहन बेचें थे। हालाँकि, दिसंबर माह के निर्यात में गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2,990 वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले साल दिसंबर के 2,870 के मुकाबले 4% अधिक है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 943.50 रुपये तक ऊपर चला गया। 1.21% की बढ़त के साथ यह 941.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!