शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री में इजाफा

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की दिसंबर 2012 की बिक्री 3,43,946 रही है।

कंपनी की पिछले वर्ष दिसंबर की बिक्री 3,05,690 रही थी। इस तरह बिक्री में 13% की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री में साल-दर-साल 13% बढ़ी है और यह बढ़ कर 2,98,350 हो गयी है। इस दौरान बजाज ऑटो की व्यवसायिक वाहनों बिक्री में साल-दर-साल 9% की वृद्धि हुई है और यह 45,596 हो गयी है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 41,991 रही है। इस दौरान कंपनी के वाहन निर्यात में 5% की बढ़ोतरी हुई है और यह दिसंबर 2011 के 1,19,708 इकाइयों के मुकाबले 1,26,016 हो गयी है।
शेयर बाजार में बजाज ऑटो के शेयर भाव में तेजी का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 2,177 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:10 बजे कंपनी का शेयर 1.45% की बढ़त के साथ 2,168 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!