शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को 1,511 करोड़ के ठेके

केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड (KEC International Ltd)  को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठेके मिले हैं।
कंपनी को कुल 1,511 करोड़ रुपये के ये ठेके भारत, नेपाल, ओमान और अमेरिका से मिले हैं। 
भारत में कंपनी को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Power Grid Corporation of India Ltd) से दो ठेके मिले हैं। जिसके तहत कंपनी को छत्तीसगढ़ में दो चरणों में ट्रांसमिशन लाईन बिछाने का जिम्मा सौंपा गया है। ये ठेके कुल 672 करोड़ रुपये के हैं।
इसके अलावा कंपनी को बिजली और दूरसंचार केबल्स की आपूर्ति के लिए भी 43 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ठेका हासिल हुआ है।
ओमान (Oman) की भगवान इंजीनियरिंग कंपनी एलएलसी की ओर से कंपनी को 602 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है। जिसके तहत कंपनी को 400किलोवॉट की ट्रांसमिशन लाईन के लिए आपूर्ति, डिजाइनिंग और जांच का काम सौंपा है। 
131 करोड़ रुपये का ठेका कंपनी को नेपाल (Nepal) से मिला है। अपर तामाकोशी हाइड्रोकार्बन लिमिटेड की ओर से ट्रांसमिशन लाईन की जांच और आपूर्ति  के लिए दिया गया है।
ब्राजील, मैक्सिको और अमेरिका में लैटिस टॉवरों और पोलों की आपूर्ति करनी है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 74.45 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 1:43 बजे 6.23% की बढ़त के साथ यह 71.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!