शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) की दवा को मंजूरी

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Glenmark Pharmaceuticals Ltd) की एक दवा को स्वीकृति दे दी है। 
कंपनी की क्रोफ्लेमर (Crofelemer) की 125एमजी गोलियों को यूएस एफडीए से स्वीकृति मिली है। इसका उपयोग एचआईवी मरीजों में डायरिया के इलाज में किया जाता है।
गौरतलब है कि यह मंजूरी ग्लेनमार्क की अमेरिका (America) स्थित सब्सीडियरी कंपनी सैलिक्स फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Salix Pharmaceuticals Ltd) को मिली है।

बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 548.15 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 3:22 बजे 0.81% की बढ़त के साथ यह 535.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!