शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओम मेटल्स (Om Metals) : महिंद्रा लाइफस्पेसेज (Mahindra Lifespaces) से मिलाया हाथ

ओम मेटल्स इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Om Metals InfraProjects Ltd) ने महिंद्रा लाइफस्पेसेज (Mahindra Lifespaces) के साथ करार किया है।

इस सहयोग-समझौते के तहत हैदराबाद में अश्विता (Ashvita) आवासीय परियोजना लांच की गयी है। गौरतलब है कि ओम मेटल्स इन्फ्राप्रोजेक्ट्स, ओम मेटल्स रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड (Om Metals Real Estate Pvt. Ltd) की सब्सीडियरी कंपनी है। जिसकी ओम मेटल्स डेवलपर्स में 39% की हिस्सेदारी है।  
गौरतलब है कि महिंद्रा लाइफस्पेसेज, ओम मेटल्स की संयुक्त उपक्रम (JV) कंपनी है।
यह आवासीय परियोजना 10 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। इस परियोजना में महिंद्रा लाइफस्पेसेज की 80% और ओम मेटल्स डेवलपर्स की 20% की हिस्सेदारी है।
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए कंपनी के शेयर भाव पर इस खबर का असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बीएसई में कंपनी के आज के कारोबार में गिरावट का रुख रहा। 1.62% के नुकसान के साथ यह 24.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2013)
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!